विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन के बाद 'पोर्न स्टार' प्रिया करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

By Edited By:
Published: Sat, 04 May 2013 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2013 04:35 PM (IST)

कई नई पोर्न स्टार अब सनी लियोन के नक्शे कदम पर चलने को तैयार हो रही हैं। इस कतार में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कई नई पोर्न स्टार अब सनी लियोन के नक्शे कदम पर चलने को तैयार हो रही हैं। इस कतार में सबसे पहली खड़ी हैं अमेरिकी पोर्न स्टार प्रिया अंजली राय। प्रिया के पास भी सनी जैसी कातिल अदाएं और हुस्न के नखरे हैं। प्रिया को बॉलीवुड में रंग बिखेरने और सफल होने के सभी नुस्खे पता हैं। तभी वो पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि प्रिया सनी की तरह मशहूर हो पाती हैं या नहीं?

जैसा हम जानते हैं कि सनी लियोन ने भी पहले एडल्ट मूवीज में काम किया उसके बाद हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई। ठीक उसी तरह प्रिया भी सनी के नक्शे कदम पर चल रही है। अमेरिका में बतौर पोर्न स्टार धूम मचाने के बाद अब प्रिया बॉलीवुड के होश उड़ाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि प्रिया 2 साल की उम्र में ही दिल्ली से अमेरिका चली गई थी। अमेरिका के एक दंपती ने प्रिया को गोद ले लिया था। बचपन से ही प्रिया ने अब तक 100 से ज्यादा एडल्ट फिल्में की हैं और अब वो हिंदी सिनेमा में धूम मचाने की तैयारी में जुटी हुई है। बताया जाता है कि प्रिया को कॉंप्लेक्स नामक एक मैगजीन में 100 हॉटेस्ट ग‌र्ल्स के लिए चुना गया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रिया के फिल्म निर्माता अशोकन पीके ने कहा कि इस फिल्म में प्रिया ने अश्लील सीन नहीं किए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर