विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी का ये हॉट वीडियो सॉन्‍ग हुआ वायरल, बनी हैं 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 06 Dec 2015 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2015 05:57 PM (IST)

पॉर्न स्‍टार से बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बनीं सनी लियोन अपनी बोल्‍डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों वो अपने एक हॉट वीडियो सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। आलम ये है कि सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना नामक इस वीडियो सॉन्ग को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सलमान को किया फोन और चिल्ला पड़ीं कट्रीना कैफ

सनी लियोन को 'बेबी डॉल' बनाने वालीं सिंगर कनिका कपूर ने ही इस सॉन्ग को भी गाया है। इस बार उन्होंने सनी लियोन को हॉट सुपर गर्ल बना दिया है। सनी ने ट्वीट कर इस वीडियो सॉन्ग का लिंक शेयर किया है।

इसमें वो चीन से आई एक सुपर गर्ल बनी हैं और कभी हवा में उड़ती हैं तो कभी नर्स के रूप में दिखती हैं। मगर हर अवतार में हमेशा की तरह काफी हॉट लग रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग में सनी के साथ फिल्म 'दिल दोस्ती डांस' से चर्चा में आए एक्टर शांतनु माहेश्वरी भी नजर आ रहे हैं।

इंतजार कीजिए, 'हेट स्टोरी 4' भी है आने वाली

इसमें वो एक सीधे-सादे लड़के बने हैं, जिनके लिए उनके दोस्त चाइनीज डॉल आर्डर करते हैं। वो सनी होती हैं जो उनको नहलाने से लेकर खिलाने तक उनका सारा काम करती हैं। दूसरों से बचाती भी हैं।