विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या संग नहीं दिखेंगी सनी लियोन, नवाजुद्दीन से भी रोमांस से किया इंकार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 01:47 PM (IST)

करण जौहर इन दिनों अपनी अगली डायरेक्‍शनल फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इसमें रणबीर कपूर, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर इन दिनों अपनी अगली डायरेक्शनल फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े स्टार्स हैं। वहीं सनी लियोन के भी कैमियो रोल में नजर आने की अटकलें थीं।

क्या श्रीेदेवी की बेटी बॉलीवुड के लिए खुद को कर रही हैं तैयार?

यह खबर इस वजह से भी सुर्खियों में छाई रही क्योंकि सनी लियोन अब तक किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और ऐसे में अगर उनके हाथ करण जौहर की फिल्म लग जाए तो चर्चा होना लाजिमी है। हालांकि जब इस बारे में सनी से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, 'यह सच नहीं है। लोग इस तरह की खबरें बनाने को बेकरार रहते हैं। मेरा यकीन कीजिए। अगर मैं कुछ कर रही होती तो जरूर इस बारे में ट्वीट करती। मैं हमेशा लोगों को बता देती हूं कि क्या चल रहा है। मैं इसको लेकर काफी खुली हुई हूं।' वहीं सनी ने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जिसमें सोहेल खान की अगली फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट उनके नजर आने की खबरें थीं।

ये टीवी एक्टर भी बनने चला हीरो, पर मुश्किल से मिल पाई इतनी हॉट हीरोइन

उन्होंने कहा कि यह भी सच नहीं है। उन्हें इसके लिए एप्रोच ही नहीं किया गया है। हालांकि सनी अपनी प्रोडक्शन फिल्म में सुपरवुमन के अवतार में नजर आएंगी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की। वहीं आपको यह भी बता दें कि उनकी नई फिल्म 'मस्तीजादे' अगले साल 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।