विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये टीवी एक्‍टर भी बनने चला हीरो, पर मुश्‍किल से मिल पाई इतनी हॉट हीरोइन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 12:03 PM (IST)

एक समय था जब किसी टीवी एक्‍टर का बॉलीवुड में कदम रखना सपने जैसा होता था। मगर अब ऐसा नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक समय था जब किसी टीवी एक्टर का बॉलीवुड में कदम रखना सपने जैसा होता था। मगर अब ऐसा नहीं रहा। इन दिनों कई टीवी एक्टर्स फिल्मों में छाए हुए हैं और कई बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार हैं। इनमें हर्षद चापेड़ा भी शामिल हैं। हालांकि उनकी फिल्म के लिए हीरोइन नहीं मिलने की वजह से उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। मगर अब उनका यह इंतजार भी खत्म हो गया और फाइनली उनकी फिल्म फ्लोर पर आ ही गई।

सनी लियोन खेलना चाहती हैं शाहरुख-सलमान के साथ ये इंट्रेस्टिंग गेम

जयदीप चोपड़ा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। मेकर्स को हीरोइन तलाशने में काफी दिक्कतें आईं। मगर अंत में न्यूकमर प्रिया बनर्जी के नाम पर सभी की सहमति बन गई, जो ऐश्वर्या राय और इरफान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जज्बा' में नजर आई थीं। वैसे चर्चा है कि मेकर्स ने पहले हीरोइन के रोल के लिए तापसी पन्नू को एप्रोच किया था, मगर उन्होंने हर्षद चोपड़ा के अपोजिट काम करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और यहां तक कि हीरो ही चेंज करने की मांग कर दी।

'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज पर रोक के लिए फिर याचिका दायर

इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में नजर आईं मधुरिमा तुली को साइन कर लिया गया। उन्होंने कुछ वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया। मगर बाद में मेकर्स ने ही अपना मूड बदल दिया। इस तरह की बातों की जयदीप चोपड़ा ने भी पुष्टि की है। उन्हें लगा कि मधुरिया इस रोल के लिए फिट नहीं हैं। खैर, फाइनली हर्षद चोपड़ा को प्रिया बनर्जी के रूप में अपनी हीरोइन मिल ही गई और उनकी फिल्म फ्लोर पर आ ही गई।