यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रीदेवी की बेटी खुशी की ये हॉट तस्वीर हुई वायरल
इन दिनों कई स्टार्स के बेटे-बेटी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें से कई के बॉलीवुड में जल्द एंट्री ...और पढ़ें

मुंबई। इन दिनों कई स्टार्स के बेटे-बेटी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें से कई के बॉलीवुड में जल्द एंट्री मारने की भी खूब चर्चाएं हैं। अब श्रीदेवी की बेटी खुशी को ही ले लीजिए, जो इन दिनों अपनी इस तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं और इसे देखकर एक बार फिर उनके बॉलीवुड में कदम रखने के कयास लगने तेज हाे गए हैं।

इस तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि खुशी बॉलीवुड के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। वो इन दिनों काफी छरहरी भी हो गई हैं। वरना खुशी पहले काफी मोटी नजर आती थीं। आपको बता दें कि वो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। जबकि उनकी बड़ी बेटी का नाम जाह्नवी है।
अब ये टीवी स्टार भी बनने चला हीरो, पर मुश्किल से मिल पाई इतनी हॉट हीरोइन
हालांकि दोनों बेटियों के बॉलीवुड में कदम रखने की खबरों पर श्रीदेवी का कहना है कि वो अभी काफी छोटी हैं और उन्हें अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर लेनी चाहिए। मतलब श्रीदेवी ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि वो बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाएंगी। यानी उम्मीद बरकरार है।
