विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्‍यार का पंचनामा 2' के मेल एक्‍टर्स करेंगे ये मजेदार प्रोटेस्‍ट

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Oct 2015 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 04:33 PM (IST)

लव-अफेयर्स पर बनी मजेदार फिल्‍म 'प्‍यार का पंचनामा' यंगस्‍टर्स को खूब पसंद आई थी। अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'प्‍यार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लव-अफेयर्स पर बनी मजेदार फिल्म 'प्यार का पंचनामा' यंगस्टर्स को खूब पसंद आई थी। अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'प्यार का पंचनामा 2' भी 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और इसके प्रमोशन के लिए इस फिल्म के मेल एक्टर्स ने एक बहुत ही मजेदार तरीका भी ढूंढ निकाला है।

पता है इस एक्टर ने भी 'आशिकी 2' के लिए दिया था ऑडिशन

इसमें कार्तिक आर्यन, ओमकार कपूर और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं और वो इस फिल्म के प्रमोशन के तहत रोमांस के खिलाफ नौ अक्टूबर को यहां जुहू में एक रैली निकालने की तैयारी में हैं। इसमें फिल्मकार अभिषेक पाठक और लव रंजन भी उनका साथ देंगे और उन्होंने इसे 'मोहब्ब्त मुक्ति मोर्चा' नाम दिया है।

शाहिद ने पहली बार मीरा से शादी को लेकर खोले राज

सभी रैली में अपने गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर चलेंगे और उनके हाथ चेन में बंधे होंगे। वहीं तीन फुट के एक सॉफ्ट ट्वॉय टेडी को भी जलाया जाएगा। यह सब इस फिल्म की थीम को लेकर किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले पार्ट की तरह इसमें भी लड़कों को लड़कियों के इमोशनल अत्याचार का शिकार होते दिखाया जाएगा।