विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है इस एक्‍टर ने भी 'आशिकी 2 'के लिए दिया था ऑडिशन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Oct 2015 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 10:42 AM (IST)

1990 की सुपरहिट म्‍यूजिकल फिल्‍म 'आशिकी' का 2013 में मोहित सूरी ने सीक्‍वल बनाया और यह भी बॉक्‍स ऑफिस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 1990 की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी' का 2013 में मोहित सूरी ने सीक्वल बनाया और यह भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुआ। इसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर की खूबसूरत जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर शायद ही लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए 'फुगली' एक्टर मोहित मारवाह ने भी ऑडिशन दिया था।

शाहिद ने पहली बार मीरा से शादी को लेकर खोले राज

जी हां, वो इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्सुक भी थे। मगर उनकी यह चाहत धरी की धरी रह गई, जब उनकी जगह आदित्य को लीड एक्टर के रूप में ले लिया गया। हालांकि हाल ही में मोहित मारवाह को एक म्यूजिक वीडियो 'लम्हे' में मोहित सूरी के साथ काम करने का मौका मिल ही गया।

पाकिस्तानी कहे जाने पर फरहान अख्तर ने दिया ये कड़ा जवाब

अब खबर ये भी है कि दोनों एक साथ कोई फिल्म भी कर सकते हैं। वैसे अगर बात बन जाती तो 'आशिकी 2' में आदित्य की जगह मोहित, श्रद्धा के साथ रोमांस करते नजर आ सकते थे। खैर, अब ये बीती बात हो चुकी है। अब तो 'आशिकी 3' की खूब चर्चा हो रही है और इसके लिए रितिक रोशन का नाम भी सामने आ चुका है।