विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर दिखेगी श्रद्धा और आदित्य की आशिकी, 'ओके जानू' से फर्स्ट लुक रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 01 Mar 2016 01:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2016 01:36 PM (IST)

फिल्म 'ओके जानू' से श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और इसमें दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'आशिकी 2' की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखेगी। जी हां, आने वाली फिल्म 'ओके जानू' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की खूबसूरत कैमेस्ट्रीे देखने को मिलेगी। फिलहाल इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और इसमें दोनों बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

आपको बता दें कि 'ओके जानू' मणिरत्नम की सुपरहिट तमिल फिल्म 'ओ कधाल कणमाणि' की हिेंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। यह फिल्म एक मॉडर्न रिलेशनशिप पर बेस्ड होगी और पूरी उम्मीद है कि श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहेगी। 'ओके जानू' का संगीत एआर रहमान ने दिया है और इसके गाने के बोल गुलजार के हैं।

प्रियंका फिर बोल्ड अंदाज में, 'क्वांटिको' के नए प्रोमो में हॉट सीन की झलक

श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी पहली बार 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' में नजर आई थी और इसके बाद से ही दोनों के अफेयर्स की खबरें भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ भी बोला नहीं है। खैर, दोनों की हिट जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस जरूर बेकरार होंगे।