यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO : प्रियंका फिर बोल्ड अंदाज में, 'क्वांटिको' के नए प्रोमो में हॉट सीन की झलक
प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनके बोल्ड अंदाज के साथ ही एक और हॉट सीन की झलक देखने को मिली है।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उनके बोल्ड अंदाज के साथ ही एक और हॉट सीन की झलक देखने को मिली है।
प्रीति जिंटा ने चुपके-चुपके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी!
यह प्रियंका का पहला इंटरनेशनल टीवी शो है और इसके लिए उन्होंने कई हदें पार की हैं, क्योंकि अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में वो इतने बोल्ड अंदाज में नजर नहीं आई हैं, जितनी इसमें। इससे पहले को-एक्टर के साथ कार में सेक्स करते और बाथरूम में एक साथ शॉवर लेते हुए उनके वीडियो ने भी खूब सनसनी फैलाई थी।
VIDEO : देखिए 'फैन' का मजेदार ट्रेलर, डबल रोल में हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि प्रियंका इस टीवी शो में एलेक्स पेरिश का किरदार निभा रही हैं, जो एक एफबीआई ऑफिसर है। वैसे इसमें प्रियंका का सिर्फ हॉट एंड बोल्ड अंदाज ही नहीं देखने को मिल रहा है, बल्कि वो इसमें खतरनाक स्टंट्स करती भी नजर आई हैं और इस टीवी शो की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं। इसके लिए उन्हें हाल ही में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया था।
