विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉनी लीवर फिर आ रहे हैं हंसाने, पर मूर्ख दिवस पर रिलीज होगी उनकी फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 25 Oct 2015 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 11:32 AM (IST)

अपनी कमाल की कॉमेडी से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाले जानेमाने एक्‍टर जॉनी लीवर की एक बार फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी कमाल की कॉमेडी से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने वाले जानेमाने एक्टर जॉनी लीवर की एक बार फिर से धमाकेदार वापसी होने वाली है। इसके साथ ही एक दिलचस्प खबर ये भी है कि उनकी नई फिल्म 'होटल ब्यूटीफूल' अगले साल मूर्ख दिवस पर यानी एक अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

सोनम महिला-पुरुष के संबंधों पर बनी स्वरा की यह फिल्म देखने को बेकरार

जी हां, और इस फिल्म समीर इकबाल पटेल ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक उनकी यह पहली फिल्म है। पटेल के मुताबिक, फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए एक अप्रैल उपयुक्त दिन है, क्योंकि इस दिन मूर्ख दिवस भी है। वहीं, निमार्ता मोहम्मद असलम शेख ने एक बयान में कहा कि फिल्म एक अप्रैल को जारी करना हाथ में दस्ताना पहनने जैसी स्थिति है। हम भाग्यशाली हैं कि इस दिन मूर्ख दिवस पर शुक्रवार है।

रवि किशन ने कहा, हमें अकेला छोड़ दें

आपको बता दें कि फिल्म में रेजिथ मैनन, बृजेंद्र काला, इमाम सिद्दीक, रोहित खुराना, अलीशा र्फेर, शांति, संदीप घोष और मनोज संतोषी सहित अन्य सितारे भी हैं। 'होटल ब्यूटीफुल' शेख और मधिर रविंदर रेड्डी के अम्ब्रेला फिल्म कॉर्परेशन और मधिर फिल्म कॉर्परेशन द्वारा सह-निर्मित है।