विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है शाहरुख की बिटिया सुहाना का खास प्लान, बनना चाहती है पापा जैसी

By Edited By:
Published: Sun, 15 Dec 2013 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2013 02:12 PM (IST)

सुपरस्टार शाहरुख खान की 13 वर्षीय बेटी सुहाना खान को फुटबॉल से खास लगाव है, लेकिन वह अपने पापा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की 13 वर्षीय बेटी सुहाना खान को फुटबॉल से खास लगाव है, लेकिन वह अपने पापा की तरह फिल्मस्टार बनना चाहती है। अपने स्कूल की फुटबॉल टीम की कप्तानी करते हुए स्कूल को अंडर-14 फुटबॉल टाइटल जिताने वाली सुहाना ने फिल्म स्टार बनने के लिए बाकायदा एक प्लान भी बनाया हुआ है।

सुहाना अपने पिता से बहुत प्रभावित है। शाहरुख की बिटिया ने बताया, 'मैं जो बनना चाहती हैं, उसके बारे मे डैड को बता चुकी हूं। डैड चाहते हैं कि मैं भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों सिनेमा की स्टडी करूं और दोनों से सीखूं। मैंने और आर्यन ने जो भी किया है, डैड ने उसका हमेशा सपोर्ट किया है।'

फो‌र्ब्स की टॉप 100 सेलेब्रिटीज में शाहरुख खान टॉप पर, इन हस्तियों को पछाड़ा

बेशक सुहाना के घर में ही बॉलीवुड के किंग खान उनके पापा मौजूद हैं, लेकिन सुहाना एक्टिंग सीखने के लिए विदेश जाना चाहती है। सुहाना ने बताया, 'स्कूल के बाद मेरा प्लान विदेश जाने का है। संभवत: एक्टिंग सीखने के लिए अमेरिका जाऊंगी और एक दिन डैड की तरह बनूंगी।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।