विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फो‌र्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी में शाहरुख टॉप पर, इन सितारों ने भी मारी बाजी

By Edited By:
Published: Fri, 13 Dec 2013 02:04 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2013 03:07 PM (IST)

मशहूर बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स इंडिया ने दूसरी बार टॉप 100 सेलिब्रिटी की सूची जारी की है, जिन्होंने बीते साल खूब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स इंडिया ने दूसरी बार टॉप 100 सेलिब्रिटी की सूची जारी की है, जिन्होंने बीते साल खूब शोहरत हासिल की और अपनी उपलब्धियों से लोगों के दिल में खास जगह बनाई। सितारों की कमाई और शोहरत के आधार पर 100 प्रभावशाली भारतीयों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में एक बार फिर टॉप पर बॉलीवुड के किंग खान हैं।

इस साल सूची में कुछ नए लोगों के नाम जुड़ गए हैं। कुछ नाम पिछले साल की सूची के मुकाबले इस साल की सूची से बाहर भी हो गए हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने इसमें जगह बना ली है। बिग बी, सलमान खान, रितिक रोशन, कट्रीना कैफ जैसे बड़े सितारे भी इसका हिस्सा हैं। किंग खान सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की सूची में सबसे आगे हैं।

गौरतलब है कि साल 2013 में बॉलीवुड के बादशाह की कमाई 220 करोड़ 50 लाख रुपए रही। इस लिहाज से पत्रिका ने शाहरुख को कमाई करने में नंबर वन पर रखा। जहां बॉलीवुड के बादशाह पहले स्थान पर हैं वहीं दबंग सलमान खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 2013 में सलमान ने कुल 157 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की है। सचिन के बाद बिग बी का नंबर आता है। अमिताभ बच्चन की इस साल की कुल कमाई 147 करोड़ 50 लाख रुपए रही।

पढ़ें : ट्विटर पर भी किंग खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, फॉलोअर साठ लाख के पार

इसके बाद बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार को छठे नंबर पर रखा गया है। उनकी कमाई 118 करोड़ 13 लाख रुपए रही। रणबीर कपूर को आठवें नंबर पर रखा गया है। उनकी कमाई 68 करोड़ 60 लाख रुपये रही।

वहीं, बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी पिछे नहीं रहीं। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'राम-लीला' जैसी फिल्मों की सफलता ने दीपिका की लोकप्रियता में इजाफा किया है। कट्रीना नौवें नंबर पर हैं। उनकी कमाई 63 करोड़ 45 लाख रुपए रही। रितिक रोशन दसवें नंबर पर हैं। उनकी कमाई 62 करोड़ 50 लाख रुपए है। इस सूची में कपिल शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। इस साल उन्होंने टीवी की दुनिया में खूब लोकप्रियता हासिल की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।