विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर भी किंग खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, फॉलोअर साठ लाख के पार

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 11:40 AM (IST)

साइबर जगत में भी बॉलवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। माइक्रो ब्लागिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साइबर जगत में भी बॉलवुड के बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर किंग खान के फॉलोअर की संख्या साठ लाख के आंकड़े को पार कर गई है। फॉलोअर की इस रेस में 48 वर्षीय शाहरुख ने अपने प्रतिद्वंद्वी दंबग सलमान खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर को भी पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें : शाहरुख ने खोला राज, मन्नत से बगैर खाए क्यों लौट जाते हैं मेहमान

ट्विटर पर सलमान के 56 लाख 36 हजार और आमिर के 51 लाख 5 हजार फॉलोअर हैं। प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, '60 लाख प्रशंसकों के लिए शुक्रिया। हमारा प्यार नंबरों के खेल से बहुत ऊपर है।' महानायक अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर जैसी हस्तियां भी ट्विटर पर शाहरुख को फॉलो करती हैं। शाहरुख 2010 में ट्विटर से जुड़े थे और अब तक 6,414 ट्वीट कर चुके हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय तक शाहरुख ट्विटर से दूर हो गए थे। लेकिन फिर से उन्होंने वापसी की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।