विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेफिक्रे' के बोल्ड फर्स्ट लुक पर आदित्य चोपड़ा के भाई ने ऐसे ली मजेदार चुटकी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 01:41 PM (IST)

आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' के फर्स्ट लुक पर उनके भाई उदय चोपड़ा ने मजेदार चुटकी ली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जानेमाने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा सालों बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तो जाहिर सी बात होगी कि वो फिल्म उनके लिए बेहद खास होगी और उसको बनाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। बात कर रहे हैं फिल्म 'बेफिक्रे' की, जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक सामने आया है और उसे देखकर तो साफ लग रहा है कि आदित्य चोपड़ा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी में हैं।

अब्बास केे बेटे की पहली फिल्म में होंगी कियारा, 'अजहर' में बनी हैं धोनी की पत्नी

इस फिल्म की लीड जोड़ी भी कमाल की है। रणवीर सिंह जहां 'बाजीराव मस्तानी' से साबित कर चुके हैं कि उनकी एक्टिंग में कितना दम है और वो हर तरह के किरदार में फिट बैठने वाले हैं, वहीं वाणी कपूर 'शुद्ध देसी रोमांस' से दर्शकों का दिल पहले ही दिल जीत चुकी हैं। 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक काफी चर्चा में है। इसमें रणवीर और वाणी जबरदस्त लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में चर्चा होना लाजिमी ही है। फर्स्ट लुक जब इतना धमाकेदार है तो पूरी फिल्म कैसी होगी, इसका कुछ तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है।

'बेफिक्रे' के फर्स्ट लुक में रणवीर-वाणी करते नजर आ रहे जबरदस्त किस

खैर, 'बेफिक्रे' के फर्स्ट लुक को लेकर आदित्य चोपड़ा के एक्टर भाई उदय चोपड़ा ने एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'जैसे-जैसे मेरे भाई की उम्र बढ़ती जा रही है, उनकी फिल्में जवां होती जा रही हैं।' वाकई में उदय ने अपने भाई पर मजेदार चुटकी ली है। आपको बता दें कि 'बेफिक्रे' नौ दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें कोई शक नहीं कि फर्स्ट लुक देख रणवीर-वाणी के फैंस की इस फिल्म के प्रति दिलचस्पी और भी बढ़ गई होगी।

युवराज सिंह और हेजल कीच ने शादी-हनीमून की प्लानिंग का किया खुलासा