विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर की प्रतिक्रिया आई सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 19 Jan 2016 11:01 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2016 07:45 AM (IST)

हाल ही में रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच ब्रेकअप की खबरों पर अब भी उनके फैंस को यकीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच ब्रेकअप की खबरों पर अब भी उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़ों में एक माना जाता था, जिनके बीच का सालों पुराना रिश्ता अब टूट चुका है। इस ब्रेकअप की वजह के बारे में जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर से पूछा गया तो उन्होंने विन्रमतापूर्वक इसका जवाब देने से इंकार कर दिया और कहा कि अभी इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है। वो अभी काफी व्यस्त हैं।

अब वेश्या के किरदार में नजर आएंगी दिव्या दत्ता

वैसे ऋषि कपूर का ये रुख भी हैरान करने वाला है, क्योंकि वो हर मुद्दे पर खुलकर बोलने से कभी हिचकते नहीं रहे हैं। जबकि कुछ दिनों पहले कट्रीना ने उनकी खुलकर तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि वो उनके प्रति काफी उदार हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रणबीर और कट्रीना के बीच ब्रेकअप की वजह दीपिका पादुकोण को बताया जा रहा है।

'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' में कुछ ऐसे नजर आएंगे विन डिजल

फिल्म 'तमाशा' में साथ काम करने के दौरान रणबीर की उनसे बढ़ती नजदीकियों ने कट्रीना के साथ रिश्ते में दरार डाल दी। दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए और नतीजतन अब हालात ये हैं कि दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये भी काफी चौंकाने वाला है। वैसे कट्रीना इस बीच अपनी फिल्म 'फितूर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और मीडिया का सामना करने से नहीं हिचक रही हैं। रणबीर के साथ उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' भी आने वाली है।