विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेम्‍स बॉन्‍ड के किसिंग सीन पर इमरान हाशमी ने दिया सेंसर बोर्ड को करारा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 27 Nov 2015 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 12:52 PM (IST)

हाल ही में रिलीज हुई जेम्‍स बॉन्‍ड की नई फिल्‍म 'स्‍पेक्‍टर' में किसिंग सीन पर कैंची चलाने को लेकर सेंसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई जेम्स बॉन्ड की नई फिल्म 'स्पेक्टर' में किसिंग सीन पर कैंची चलाने को लेकर सेंसर बोर्ड की खूब किरकिरी हुई। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर खिंचाई की। इस पर सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी को सफाई देनी पड़ी। हालांकि उन्होंने यह कहकर चौंका दिया कि उन्होंने यह फिल्म ही नहीं देखी। खैर, अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी की राय भी सामने आ गई है।

बिपाशा बसु की खूबसूरती पर लगा 'दाग', जल गया चेहरा

उनका कहना है कि किसिंग सीन की लंबाई कम करने का सेंसर बोर्ड का फैसला किसी भी दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं है। अपनी फिल्मों में किसिंग सीन की बदौलत 'सीरियल किसर' का टैग पाने वाले इमरान के मुताबिक, यह आगे बढ़ने वाला कदम नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे भी यही लगता है कि यह 'डार्क एज' में जाने जैसा है। हम आगे की ओर नहीं बढ़ रहे हैं।

पॉर्न स्टार से बॉयफ्रेंड का संबंध जान एचआईवी से डरी ये टीवी स्टार

इमरान के मुताबिक, यह बैन को लेकर नहीं है। सेंसर बोर्ड ने किसिंग सीन की लंबाई कम की है। उनके अपने नियम और कायदे-कानून हैं। मगर बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इसके खिलाफ हैं। किसिंग सीन पर कैंची चलाना लॉजिकल नहीं है। इमरान ने कहा कि यह फैसला निष्पक्ष नहीं है। सेंसरशिप कानून है। इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे देते, मगर ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने आने वाले महीनों में इस फैसले में फेरबदल की उम्मीद भी जताई।