विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉर्न स्‍टार से बॉयफ्रेंड का संबंध जान एचआईवी से डरी ये टीवी स्‍टार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 05:18 PM (IST)

जानीमानी रियलिटी टीवी स्‍टार और सोशलाइट काइली जेनर इन दिनों काफी डरी हुई हैं। इसकी वजह उनके रैपर बॉयफ्रेंड टाइगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार और सोशलाइट काइली जेनर इन दिनों काफी डरी हुई हैं। इसकी वजह उनके रैपर बॉयफ्रेंड टाइगा हैं, जिनके साथ वो पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। जबकि चौंकाने वाली खबर सामने आ चुकी है कि उनके ये बॉयफ्रेंड भी एचआईवी पॉजिटिव हॉलीवुड एक्टर चार्ली शीन की तरह एक ट्रांसजेंडर पॉर्नस्टार के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।

'दिलवाले' के इस नए गाने में आपको मिलेगा भोजपुरी तड़का, यहां देखें

इस वजह से ही काइली काफी डरी हुई हैं कि कहीं वो भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में ना आ जाएं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पॉर्नस्टार मिया इसाबेल ने सितंबर में ही दावा किया था कि उनके टाइगा और चार्ली के साथ रिलेशनशिप थे। जबकि चार्ली ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वो एचआईवी पॉजिटिव हैं। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही यह बात काइली के पैरेन्ट्स को पता लगी तो वो परेशान हो गए, क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड टाइगा के भी उस पॉर्न स्टार के साथ रिलेशन रहे थे, जिसके साथ चार्ली के थे।

'दिलवाले' की ये जोड़ी भी है काफी कूल एंड हॉट, देखिए नया पोस्टर

टच मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, पैरेन्ट्स ने काइली को कहा कि जिंदगी भर इस बात का खतरा बना रहेगा। यह सुनकर काइली ने सीधे टाइगा से बात की और सब कुछ साफ किया। हालांकि उन्होंने इस तरह के किसी भी रिलेशनशिप से स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया। आपको बता दें कि टाइगा और उस पॉर्न स्टार का नाम पहली बार तब जोड़ा गया था, जब ऑनलाइन टाइगा की एक फोटो उन्हें भेजने का मामला सामने आया था।