विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिलवाले' की ये जोड़ी भी है काफी कूल एंड हॉट, देखिए नया पोस्‍टर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 04:41 PM (IST)

वैसे तो सभी शाहरुख खान और काजोल की रोमांटिक जोड़ी देखने के लिए रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'दिलवाले' का इंतजार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो सभी शाहरुख खान और काजोल की रोमांटिक जोड़ी देखने के लिए रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का इंतजार कर रहे होंगे। मगर इसके नए पोस्टर से वरुण धवन और कृति सेनन ने साबित कर दिया है कि वो भी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा सकते हैं। इस पोस्टर में जहां वरुण काफी कूल लग रहे हैं, वहीं पाउट पोज में कृति भी काफी हॉट दिख रही हैं। आप खुद ही यहां देख लीजिए।

दरअसल, इस फिल्म का एक और गाना रिलीज होने वाला है, जिसके बोल भी काफी मजेदार हैं। बात कर रहे हैं 'दिलवाले' के नए गाने 'मनमा इमोशन जागे' की, यह एक हिप-हॉप ट्रैक है। मगर इसके बोल में भोजपुरी टच भी है और यह गाना जल्द ही जारी होने वाला है।

रणबीर-दीपिका की बढ़ती नजदीकियों से परेशान कट्रीना ने सेट पर किया हंगामा!

इसे वरुण और कृति पर फिल्माया गया है और शायद इसीलिए मेकर्स ने लोगों की इस गाने के प्रति बेकरारी बढ़ाने के लिए ही ये पोस्टर जारी किया है। आपको बताते चलें कि फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से यह टकराने वाली है।