विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-दीपिका की बढ़ती नजदीकियों से परेशान कट्रीना ने सेट पर किया हंगामा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 02:23 PM (IST)

लगता है दीपिका पादुकोण से रणबीर कपूर की बढ़ती नजदीकियों ने कट्रीना कैफ को काफी परेशान कर रखा है। तभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लगता है दीपिका पादुकोण से रणबीर कपूर की बढ़ती नजदीकियों ने कट्रीना कैफ को काफी परेशान कर रखा है। तभी तो हमेशा इतनी शांत दिखने वाली कट्रीना कैफ ने फिल्म 'बार बार देखो' के सेट पर अपना आपा खो दिया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, पूरा मामला ये है कि किसी गाने को फिल्माने का सीन चल रहा था। सभी प्रैक्टिस कर रहे थे, इसी बीच कट्रीना का कोरियोग्राफर बास्को से मतभेद हो गया।

शिल्पा पर कपिल शर्मा का हुआ इतना असर कि देखिए बन गईं क्या से क्या

उन्होंने बास्को पर साइडलाइन करने का आरोप लगा दिया। यह गाना वेडिंग थीम पर बेस्ड था। कट्रीना ने कहा, 'मुझे पीछे मत रखो, आगे करो।' इस पर बास्को के पास कट्रीना को शांत करने का बस यही तरीका था। उन्होंने कट्रीना से कहा कि उन्हें तुरंत फ्लाइट पकड़नी है और मामले को वहीं खत्म कर दिया। आपको एक दिलचस्प बात यह भी बताते चलें कि फिल्म 'तमाशा' में रणबीर और दीपिका को बास्को ने ही कोरियोग्राफ किया था।

बर्थडे पर जेनेलिया ने शेयर की बेटे की फोटो, पापा से बात करते वीडियो भी देखें

दोनों की यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो रही है। अब रणबीर और दीपिका के पास्ट के बारे में तो आपको पता ही है। ऐसे में दोनों की बीच बढ़ती नजदीकियों से कट्रीना का परेशान होना तो लाजिमी है। वैसे भी एक प्रमोशन के दौरान दोनों ने यह स्वीकार कर सभी को चौंका दिया था कि वो अब भी एक दूसरे से प्यार करते हैं। लगता है इसी वजह से कट्रीना का मूड भी इन दिनों काफी खराब है, जो साफ झलकने भी लगा है।