विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर जेनेलिया ने शेयर की बेटे की फोटो, पापा से बात करते वीडियो भी देखें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 07:01 PM (IST)

इन दिनों कई स्‍टार्स किड्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का क्‍यूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों कई स्टार्स किड्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का क्यूट बेटा रियान भी शामिल है, जो पूरे एक साल का हो गया। ऐसे में जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल छूने वाली बातें भी लिखी। एक प्यारी तस्वीर आपके सामने है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे रियान। मैं तुम्हारी मां हूं और ये मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। तुम मेरी जिंदगी हो। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।' वहीं जेनेलिया ने ट्विटर पर भी ये तस्वीर शेयर की है।

इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके बेटे को विश किया। इनमें बोमन ईरानी भी शामिल हैं, जिन्होंने रितेश देशमुख का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो अपने बेटे रियान के साथ बात करते नजर आ रहे हैं और यह बहुत ही प्यारा वीडियो है। जेनेलिया ने इसे भी रि-ट्वीट किया है और इस प्यारे वीडियो के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है। जेनेलिया और रितेश पहले भी रियान की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।