विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिलवाले' के इस नए गाने में आपको मिलेगा भोजपुरी तड़का, देखें यहां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 03:59 PM (IST)

आखिरकार वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्‍माया गया फिल्‍म 'दिलवाले' का गाना 'मनमा इमोशन जागे' रिलीज हो ही गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'मनमा इमोशन जागे' रिलीज हो ही गया। इसमें हिप हॉप के साथ आपको भोजपुरी टच भी है। वरुण और कृति के बीच कैमेस्ट्री भी काफी कमाल की है। दोनों को देख कर लग रहा है कि शाहरुख-काजोल के साथ वो भी सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार हैं। फिलहाल उनके इस गाने को हॉट स्टार पर रिलीज किया गया है।

इस लिंक पर क्लिक कर देखें यह गाना

इस गाने से पहले 'दिलवाले' के मेकर्स ने इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए वरुण और कृति का एक पोस्टर भी जारी किया। इसमें दोनों काफी कूल एंड हॉग लग रहे हैं। कृति का पाउटी पोज भी कमाल का है। आप इसे भी यहां देख सकते हैं। वैसे आपको यह भी बता दें कि यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से होने वाली है। ये रहा नया पोस्टर।