विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु की खूबसूरती पर लगा 'दाग', जल गया चेहरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 07:55 AM (IST)

बिपाशा बसु के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में शूटिंग के दौरान उन्‍हें एक हादसे से गुजरना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिपाशा बसु के फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में शूटिंग के दौरान उन्हें एक हादसे से गुजरना पड़ा। दरअसल, बिपााशा सेट पर तैयार हो रही थीं। तभी उनकी हेयर स्टाइलिस्ट ने एक गर्म टोंग उनके ऊपर गिरा दिया। इस कारण कई जगह से उनका चेहरा और हाथ जल गया।

इस बात से खफा बिपाशा ने सोशल साइट पर जले हुए निशान की तस्वीर भी पोस्ट की। इसके साथ बिपाशा ने लिखा कि उन्होंने अपने चेहरे और हाथ पर जले के कई निशान के साथ शूटिंग की शुरुआत की। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह वो उस हेयर स्टाइलिस्ट की वजह से इस हादसे की शिकार हो गईं और यह भी कहा कि इतना सब कुछ होने के बावजूद उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। ये रहा बिपाशा का ट्वीट उनके शब्दों में- 'Started my day of shoot with multiple burns on my face and hands by a hairstylist. She dropped the tong on me and did not even flinch.'

इसके बाद बिपाशा के फैंस परेशान हो गए। इस पर उन्होंने एक ट्वीट कर इतनी केयर करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो अब ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर किया, जिसमें वो खुद को मिरर से बचाती नजर आ रही हैं। ये हादसे के बाद की उनकी तस्वीर है और इसमें नजर आ रही हेयर स्टाइलिस्ट वो नहीं है, जिसकी वजह से उनके साथ ये हादसा हुआ। इसमें वो बता रही हैं कि कैसे वो खुद को टोंग से बचा रही हैं। उन्होंने लिखा है- 'Post this careless accident ,See my way of protecting myself from the mighty Tong! Am well and working. Scars will take a while to go. FYI this is not the same stylist.' ये रही वो तस्वीर।

आपको बता दें कि बिपाशा इन दिनों टीवी पर नजर आ रही हैं। वो एक हॉरर शो 'डर सबको लगता है' को होस्ट कर रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। खैर, कामना करते हैं कि वो जल्द से जल्द इस हादसे उबर जाएं।