विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर ने इन्‍हें बताया बॉलीवुड की 'गॉसिप क्‍वीन', नाम जान चौंक जाएंगे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 02:56 PM (IST)

श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड की 'गॉसिप क्‍वीन' का खिताब दिया है और सच में नाम जानकर आप चौंक जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है जहां गॉसिप्स की भरमार है, पर आपको पता है बॉलीवुड सितारों को भी इसमें खूब मजा आता है और श्रद्धा कपूर ने इनमें से एक को 'गॉसिप क्वीन' का खिताब तक दे दिया है। हालांकि जैसा कि आप सोच रहे होंगे वो कोई अभिनेत्री होगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो 'गॉसिप क्वीन' हैं अभिनेता अर्जुन कपूर, जिनके साथ श्रद्धा की अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' आने वाली है।

जी हां, अर्जुन कपूर और 'गॉसिप क्वीन'। श्रद्धा के मुताबिक, अर्जुन बी-टाउन में चल रहे हर तरह के स्कैंडल से खुद को अपडेट रखते हैं। श्रद्धा ने यह बात 25 नवंबर को रिलीज हो रही अपनी रिलीज हो रही फिल्म 'रॉक ऑन 2' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बताई।

यह भी पढ़ें- इंटीमेट सीन के वक्त सना खान हमेशा हीरो को देती थीं ये हिदायत

हालांकि इस दौरान लोगों को लगा कि वो अर्जुन रामपाल के बारे में बोल रही हैं, जो 'रॉक ऑन 2' में साथ नजर आएंगे। इसलिए जब उनसे पूछा गया तो वो हैरान रह गए और कहा कि उन्हें तो इंडस्ट्री में क्या चल रहा है इस बारे में कुछ भी पता ही नहीं है। इसके बाद श्रद्धा ने स्पष्ट किया कि वो अर्जुन रामपाल की नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर की बात कर रही हैं। अब देखते हैं कि अर्जुन इस बारे में क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

यह भी पढ़ें- शादी को छह महीने हुए और बिपाशा बसु हो गईं प्रेग्नेंट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।