विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी को छह महीने हुए और बिपाशा बसु हो गईं प्रेग्‍नेंट!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 06:32 PM (IST)

बिपाशा और करण ने करीब एक साल के अफेयर के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे और इसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस साल फिल्म व टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों के घर किलकारियां गूंज चुकी हैंं, जबकि करीना कपूर जल्द अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड गलियारों में जबरदस्त चर्चा है कि बिपाशा बसु भी प्रेग्नेंट हैं, जबकि उनकी शादी को अभी करीब छह महीने ही हुए हैं।

जी हां, एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया है। हालांकि जब इस बारे में बिपाशा और करण से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वैसे आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच मनमुटाव की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि बिपाशा को करण का फ्रेंड सर्कल पसंद नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'दिल चाहता है' का बनेगा सीक्वल और होंगी टॉप की ये तीन हीरोइनें!

बिपाशा और करण ने करीब एक साल के अफेयर के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल दोनों की पहली बार साथ फिल्म 'अलोन' आई थी। अब यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं, मगर उनके बीच की ट्यूनिंग जम गई। 30 अप्रैल 2016 को हुई दोनों की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी और हाल ही में दोनों 'भाभी जी घर पर हैं' में साथ नजर आए थे।