विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विंकल को होटल लेकर गए अक्षय ने अचानक लिया ये फैसला

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 01 Dec 2015 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 03:22 PM (IST)

अक्षय कुमार एक अच्‍छे अभिनेता होने के साथ ही एक अच्‍छे पति भी हैं। शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के बावजूद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे पति भी हैं। शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद वो ट्विंकल खन्ना के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में दोनों होटल ताज में डिनर करने पहुंचे और फिर वहीं उन्होंने रात गुजारने का फैसला कर लिया। अक्षय ने ट्विटर पर ट्विंकल के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। आप इसे दोनों की एक राेमांटिक डेट भी मान सकते है।

अब पत्नी को खुश करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। वैसे इस महीने 29 तारीख को ट्विंकल का बर्थडे भी है। ऐसे में लगता है पार्टी सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गया है। आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे आरव और नितारा हैं। वैसे होटल ताज से घर वापसी के वक्त रास्ते में अक्षय को एक बुक सेलर भी मिल गया, जो ट्विंकल की हाल ही में लिखी किताब मिसेज फनीबोन्स बेच रहा था। फिर क्या था, अक्षय उसकी तस्वीर लेना भी नहीं भूले। आखिरकार एक पति के लिए यह गौरवान्वित होने वाला पल होगा।

वैसे आपको यह भी बता दें कि अक्षय इन दिनों अपनी नई फिल्म 'एयरलिफ्ट' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।