विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन की यह एडल्‍ट फिल्‍म अब अगले साल जनवरी में होगी रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 01 Dec 2015 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 12:35 PM (IST)

सेंसर बोर्ड के पाले में फंसी सनी लियोन की एडल्‍ट फिल्म 'मस्तीजादे' की रिलीज डेट तय हो गई है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सेंसर बोर्ड के पाले में फंसी सनी लियोन की एडल्ट फिल्म 'मस्तीजादे' की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म को अगले साल 29 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इसे मिलाप झवेरी ने निर्देशित किया है और इसमें सनी लियोन के अलावा तुषार कपूर और वीर दास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

जानिए किस अपने ने किया था बचपन में पूजा बेदी का यौन शोषण

आपको बता दें कि 'मस्तीजादे' लंबे समय से सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेट को लेकर अटकी पड़ी थी। इसको लेकर फिल्म सर्टिफिकेशन ट्रिब्यूनल में आवेदन दिया गया था। ऐसा तब किया गया था, जब सेंसर बोर्ड ने दूसरी बार इस सेक्स कॉमेडी फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। वैसे फिल्म सर्टिफिकेशन ट्रिब्यूनल ने भी 'मस्तीजादे’ को रिलीज लायक नहीं माना।

सनी लियोन को टक्कर देगी पाक हसीना तहमीना अफजल

ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में बताया कि इस फिल्म का पूरा ध्यान महिला और पुरुष शरीर के अलग-अलग अंगों पर केंद्रित होने पर है। फैसले के मुताबिक, 'ये ऐसी फिल्म है जो दर्शकों के दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है। इसलिए हमें कहना पड़ रहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि फिल्मकार अश्लील और दो अर्थ वाले संवादों से पैसा कमाने का लाइसेंस मान लें।’ वैसे यह फिल्म पहले 1 मई को रिलीज होने वाली थी।