यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए, कैसे इमरान बेटी के साथ पूल में कर रहे हैं मस्ती
लगता है इन दिनों इमरान खान अपनी प्यारी सी बेटी इमारा के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं और साथ ...और पढ़ें

मुंबई। लगता है इन दिनों इमरान खान अपनी प्यारी सी बेटी इमारा के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं और साथ में खूब मस्ती भी कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों पिता-बेटी एक पूल में इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इमरान के बाएं कंधे के पास एक टैटू भी दिख रहा है, जो उनकी बेटी के पैरों के निशान लग रहे हैं।

आपको बता दें कि इमरान ने आठ साल तक अफेयर के बाद 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। अब दोनों की एक साल की बेटी इमारा है। अवंतिका मलिक ने भी हाल ही में इमारा की एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो आमिर के बेटे आजाद को उसके बर्थडे पर हग करती नजर आ रही है। इमरान और उनकी बेटी इमारा की पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

