विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लगातार तीसरे दिन भी 'तमाशा' के कलेक्शन में हुआ इजाफा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 30 Nov 2015 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 03:45 PM (IST)

इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' को देखने लिए शुक्रवार को सिनेमाघरों में खासी भीड़ रही। इसी की बदौलत फिल्म ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' को देखने लिए शुक्रवार को सिनेमाघरों में खासी भीड़ रही। इसी की बदौलत फिल्म ने शानदार ओपनिंग हासिल की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी लगातार फिल्म की कमाई बढ़ती रही।

सेंसर बोर्ड पर फिर उठे सवाल, अब इस गाने को नहीं दी परमिशन

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 10.87 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। शनिवार को इसने 13.17 करोड़ रुपए कमाए और फिर रविवार ये आंकड़ा बढ़कर 14.12 करोड़ रुपए हो गया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 38.23 करोड़ रुपए हो गई है। ये सिर्फ तीन दिन का हिसाब है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।

भारत में इस फिल्म को लगभग 2100 स्क्रीन पर जगह मिली है। इस लिहाज से ये कमाई शानदार है। फिल्म को समीक्षाएं भी अच्छी मिल रही हैं। फिल्म में ऐसा भी कुछ नहीं है जिसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता हो। जो बात इसमें कही गई है, वो वाकई दिल को छूने वाली है। वैसे भी इमोशनल फिल्मों के लिए इम्तियाज अली अब जाना-पहचाना नाम हो चुके हैं।

विदेश में फिल्म ने शनिवार तक लगभग 18 करोड़ रुपए कमा लिए थे। फिल्म को अमेरिका, कनाडा, यूएई और पाकिस्तान में काफी पसंद किया जा रहा है।

रामगोपाल वर्मा ने 'असहिष्णुता' के मुद्दे पर लोगों को दी ये सलाह