विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: पोस्टर बॉयज़ और डैडी की सुस्त शुरुआत, शुभ मंगल ने किया सबको सावधान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 12:31 PM (IST)

इन दोनों फिल्मों को पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की शुभ मंगल सावधान के लगातार आ रहे अच्छे कलेक्शन से मुश्किल आ सकती है।

Box Office: पोस्टर बॉयज़ और डैडी की सुस्त शुरुआत, शुभ मंगल ने किया सबको सावधान
Box Office: पोस्टर बॉयज़ और डैडी की सुस्त शुरुआत, शुभ मंगल ने किया सबको सावधान

 मुंबई। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई पोस्टर बॉयज़ और डैडी की शुरुआत बहुत यह धीमी रही है और दोनों को मिलकर चार करोड़ का कलेक्शन भी नहीं हुआ है। उधर शुभ मंगल सावधान ने सबका खेल बिगाड़ रखा है।

श्रेयस तलपड़े के डेब्यू डायरेक्शन में बनी पोस्टर बॉयज़ में सनी और बॉबी देओल की जोड़ी ने अपना जादू चलाने की कोशिश की थी लेकिन पहले दिन सफल नहीं हुए। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर एक करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये बहुत ही धीमी शुरुआत है और फिल्म को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार और रविवार को कलेक्शन बढ़ाना पड़ेगा, जो माउथ पब्लिसिटी से ही संभव है। एक हजार से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई पोस्टर बॉयज़ का बजट 25 करोड़ रूपये के आसपास है और ऐसे में लागत निकालने के लिए वीकेंड कलेक्शन का बढ़ना जरुरी है। आखिरी बार साल 2013 में सनी और बॉबी देओल साथ आये थे जब यमला पगला दीवाना रिलीज़ हुई थी और पहले दिन फिल्म ने सात करोड़ 10 लाख रूपये कमाए थे। इसी हफ़्ते अर्जुन रामपाल की गैंगस्टर अरुण गवली की लाइफ पर बनी डैडी भी रिलीज़ हुई और घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 30 लाख रूपये के कलेक्शन के साथ धीमी शुरुआत की है। अशीम अहलूवालिया निर्देशत अर्जुन रामपाल स्टारर ये फिल्म सात सौ स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई। फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ के आसपास है और इस फिल्म को भी वीकेंड में अच्छे कलेक्शन की जरुरत है।

यह भी पढ़ें:Box Office:बादशाहो एक हफ़्ते में नहीं लूट पाई पूरा खज़ाना, इतनी हुई कमाई

 

हालांकि इन दोनों फिल्मों को पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की शुभ मंगल सावधान के लगातार आ रहे अच्छे कलेक्शन से मुश्किल आ सकती है। इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ़्ते में प्रवेश करते हुए दूसरे शुक्रवार को एक करोड़ 54 लाख रूपये की कमाई की और कुल कलेक्शन अब 25 करोड़ 57 लाख रूपये हो गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।