विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो मिनट में देखिए यश चोपड़ा की 'बेफिकर' जिंदगी का शानदार सफर

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2016 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 05:38 PM (IST)

यश जी ने अपनी फिल्मों में प्यार की पाकीजगी को जिस साहस के साथ दिखाया है, वो अपने आप में एक मिसाल है।

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी फिल्ममेकर यश चोपड़ा के जन्म दिन पर यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो इंटरनेट पर रिलीज किया है, जिसमें इस उनकी माइलस्टोन फिल्मों के बारे में दिलचस्प जानकारी दी गई है।

यश चोपड़ा का जन्म दिन 27 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। 21 अक्टूबर 2012 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। यश जी ने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा की घिसीपिटी परंपराओं को तोड़ा है। उनकी फिल्मों में प्यार की पाकीजगी को जिस साहस के साथ दिखाया जाता रहा है, वो अपने आप में एक मिसाल है। शायद इसीलिए यशराज फिल्म्स ने इस 2 मिनट के वीडियो को 'यश चोपड़ा- अ लीजेंड हू लिव्ड बेफिकर' टाइटल दिया है।

कौन चुरा रहा है विद्या बालन की रातों की नींद?

यश राज फिल्म्स के साथ काम कर चुके एक्टर्स ने भी सोशल मीडिया में उन्हें याद किया है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही 'बेफिक्रे' में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने यश जी के ब्रास स्टेच्यू के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- सबसे ज्यादा बेफिक्रे।

करीना कपूर ने किया खुलासा, क्या होगा उनके बेबी का नाम

यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान में पेरेलल फीमेल लीड रोल निभाने वाली अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अनुष्का करियर की शुरुआत में ही यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने को अपनी उपलब्धि मानती हैं।

समंदर में बिकनी पहनकर उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, देखें तस्वीर

दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन और शाह रूख खान, दोनों ने यश चोपड़ा के साथ यादगार फिल्मों में काम किया है, मगर यश जी के जन्म दिन को दोनों सुपर स्टार मिस कर गए। अमिताभ ने यश चोपड़ा के साथ 'सिलसिला' और शाह रूख ने 'वीर जारा' और 'जब तक है जान' में काम किया है।