Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार सबके सामने आई यो यो हनी सिंह की पत्नी

    By Edited By:
    Updated: Fri, 29 Aug 2014 12:04 PM (IST)

    रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर यो यो हनी सिंह का वो रूप देखने को मिला, जो इससे पहले कभी किसी ने नहीं

    मुंबई। रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर यो यो हनी सिंह का वो रूप देखने को मिला, जो इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। हनी सिंह काम के प्रेशर को लेकर इतने नर्वस हो गए थे कि उन्होंने शूट करने से ही मना कर दिया। आखिरकार उनकी पत्नी शालिनी ने आकर उन्हें शांत किया। इसी बहाने लोगों को पहली बार हनी की पत्नी का दीदार करने का मौका भी मिल गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनी सिंह को मुंबई के एक स्टूडियों में सोमवार को इंडियाज रॉ स्टार का एपिसोड शूट करना था और अगले दिन उनके एलबम की लॉन्चिंग होनी थी। हनी काम के प्रेशर की वजह से बहुत परेशान और नर्वस हो गए। यहां तक कि उन्होंने शूटिंग से ही मना कर दिया। इसी वजह से कई घंटे तक शूटिंग नहीं हो पाई।

    आखिरकार हनी की पत्नी शालिनी सेट पर पहुंची। शालिनी ने हनी से बात की और उन्हें संभाला। तब जाकर इंडियाज रॉ स्टार की शूटिंग शुरू हुई। शालिनी को देखकर वहां मौजूद कई लोग हैरान थे क्योंकि बहुत लोगों को यह भी नहीं पता कि हनी सिंह शादीशुदा हैं और जिन्हें पता है, उन्होंने हनी की पत्नी को देखा नहीं था।

    पढ़ें: घायल हुए हनी सिंह

    क्लिक करके जानिए, हनी सिंह ने किसे गिफ्ट किए सोने के 10 लॉकेट