यो यो हनी सिंह ने गिफ्ट किए शुद्ध सोने के दस लॉकेट
जी हां, यो यो हनी सिंह ने एक नहीं, बल्कि दस शुद्ध सोने के लॉकेट गिफ्ट किए हैं। ये लॉकेट उन्होंने अपने आने वाले नए
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:29 PM (IST)
नई दिल्ली। जी हां, यो यो हनी सिंह ने एक नहीं, बल्कि दस शुद्ध सोने के लॉकेट गिफ्ट किए हैं। ये लॉकेट उन्होंने अपने आने वाले नए सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के शॉर्टलिस्ट प्रतियोगियों को गिफ्ट किए।
हनी सिंह इंडिया रॉ स्टार के लिए चुने गए 10 प्रतियोगियों को स्वागत करने के लिए अहमदाबाद, वाराणसी, जयपुर समेत कई शहरों में गए। ये प्रतियोगी डिजिटल ऑडिशन के जरिए अंतिम दस में चुने गए।
आपको बता दें कि इन चुने हुए प्रतियोगियों को जो सोने के लॉकेट दिए गए हैं, उनका डिजाइन भी हनी सिंह ने खुद तय किया। हनी सिंह इस रियलिटी शो में जज और मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। ये शो स्टार प्लस पर जल्दी ही शुरू होने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें