यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय दत्त ने दी पैरोल के लिए अर्जी
मुंबई धमाके से जुड़े हथियार बरामदगी के मामले में यरवदा जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त ने स्वास्थ्य ...और पढ़ें

पुणे। 1993 में मुंबई धमाके से जुड़े हथियार बरामदगी के मामले में यरवदा जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पैरोल के लिए अर्जी लगाई है। यरवदा जेल प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले अर्जी मिलने की बात पुष्टि की है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से संजय दत्त की बीमारी का खुलासा नहीं किया गया है।
पढ़ें: इलाज के लिए मुंबई लाए जा सकते हैं संजय दत्त
जेल अधीक्षक योगेश देसाई ने बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता की अर्जी को डिवीजनल कमिश्नर के पास भेज दिया गया है। अब वे इस मामले पर फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि पैरोल देने से पहले डिवीजनल कमिश्नर संबंधित पुलिस स्टेशन से विस्तृत रिपोर्ट लेंगे।
गौरतलब है कि संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के मामले में टाडा अदालत द्वारा दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई थी। बाद में इसी साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को घटाकर पांच साल कर दिया था जिसमें वह पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं। बाकी बची करीब साढ़े तीन साल (42 माह) की सजा काटने के लिए वह 16 मई को आर्थर रोड जेल ले जाए गए, जहां से छह दिन बाद ही उनका स्थानांतरण पुणे की यरवदा जेल कर दिया गया। संजय दत्त पिछले तीन महीने से पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
