विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाज के लिए मुंबई लाए जा सकते हैं संजय दत्त

By Edited By:
Published: Mon, 22 Jul 2013 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2013 06:33 PM (IST)

पुणे। मुंबई बम धमाकों से जुड़े हथियार बरामदगी मामले में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता संजय दत्त शनिवार को दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पुणे। मुंबई बम धमाकों से जुड़े हथियार बरामदगी मामले में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता संजय दत्त शनिवार को दो माह में पहली बार यरवदा जेल से बाहर आए। उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अभिनेता के दोनों पैरों में रक्त प्रवाह कम हो गया है। इससे चलने में उन्हें परेशानी हो रही है। वह पेरीफेरल आर्टीरियल डिसीज रोग से पीड़ित हैं। सूत्रों ने बताया, जेल अधिकारियों ने संजय दत्त को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति मांगी है।

पढ़ें: ..तो इसलिए संजय दत्त ने रखा था हथियार

तीन घंटे चले चेकअप के बाद संजय दत्त जेल लौट गए। रक्त प्रवाह में कमी के चलते उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। डाक्टरों के मुताबिक अत्यधिक धूमपान और उच्च रक्तचाप के कारण अभिनेता की यह हालत हुई है।

पढ़ें: ..और जब कांप उठी मुंबई

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद संजय दत्त ने 16 मई को मुंबई की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल से 22 मई को पुणे की यरवदा जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

संजय दत्त की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने दत्त की सजा छह साल से घटाकर पांच साल कर दी थी। वह डेढ़ साल जेल में गुजार चुके हैं। अब उन्हें साढ़े तीन साल कैद भुगतनी होगी।

रिपोर्टो में कहा गया है कि अभिनेता संजय दत्त बीमार हैं, लेकिन जेल और अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है। अधिकारियों ने बताया कि संजय दत्त को कड़ी सुरक्षा के बीच में सैसून अस्पताल ले जाया गया, जहां चार डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि चूंकि संजय दत्त चेन स्मोकर हैं और जेल में काम के दबाव के कारण उन्हें पीएडी ने चपेट में ले लिया है। इस रोग में मरीज के नसें कड़ी हो जाती हैं, जिससे शरीर के कई हिस्सों में होने वाले खून का प्रवाह रुक जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर