विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्‍यों 'बाजीराव मस्‍तानी' देखकर दुखी हो गईं रणवीर सिंह की मां

By Test2 test2Edited By:
Published: Sun, 03 Jan 2016 12:04 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2016 05:49 PM (IST)

रणवीर सिंह नही चाहते थे कि उनकी मां 'बाजीराव मस्तानी' देखें, मगर उनके जिद करने पर रणवीर ने उन्‍हें ये फिल्‍म दिखाई। हालांकि वाे इसे देखकर दुखी हो गईं।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की सफलता से जहां निर्माता-निर्देशक से लेकर दर्शक तक हर कोई खुश है, वहीं रणवीर सिंह की मां इस फिल्म के क्लाइमेक्स से बेहद दुखी हैं। जी हां, दरअसल खबर है कि बाजीराव का मरना रणवीर की मां को बहुत दुखी कर गया।

अक्षय की थ्रिलर फिल्म 'एयरलिफ्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज

वैसे तो रणवीर चाहते भी नहीं थे कि उनकी मां 'बाजीराव मस्तानी' देखें। मगर मां के बहुत जिद करने पर रणवीर ने उन्हें ये फिल्म दिखाई, जिसमें आखिरी सीन आते ही रणवीर की मां सन्न रह गईं और रणवीर ने 5 मिनट तक उन्हें गले लगाए रखा।

बाॅलीवुड में सेक्स- काॅमेडी का बढ़ता क्रेज, इस साल रिलीज हो रहीं ये फिल्में

इससे पहले 'लुटेरा' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों के अंत में भी रणवीर की मौत हो जाती है। ऐसे में अब रणवीर और उनकी मां दोनों यही चाहते हैं कि दीपिका पादुकोण के साथ एक ऐसी फिल्म में वो काम करें, जिसकी हैप्पी एंडिंग हो। अब देखना होगा रणवीर और उनकी मां का ये सपना कब साकार होता है।