विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बैंगिस्तान' को आखिर क्यों प्रमोट नहीं कर रही हैं जैकलीन?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 26 Jul 2015 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 10:04 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडीस 'रॉय' और 'किक' जैसी फिल्मों में बड़े रोल्स कर चुकी हैं और लगता है कि अब वो ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीस 'रॉय' और 'किक' जैसी फिल्मों में बड़े रोल्स कर चुकी हैं और लगता है कि अब वो ऐसी फिल्मों के प्रमोशन में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती जिनमें उनके रोल्स छोटे हों।

'मसान' देखकर रिचा की एक्टिंग के कायल हुए केजरीवाल

लगता है कि इसी वजह से आजकल वो अपनी अगली फिल्म बैंगिस्तान का प्रमोशन नहीं कर रही हैं। खबर है कि इस फिल्म में जैकलीन का रोल ज्यादा बड़ा नहीं है। बल्कि उनके रोल को महज कैमियो से थोड़ा ज्यादा कहा जा सकता है।

फिल्म की पूरी कहानी रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट के किरदारों के आसपास घूमती है। इसलिए हर जगह सिर्फ रितेश और पुलकित ही प्रमोशन करते दिख रहे हैं।

जैकलीन फिलहाल फिल्म 'ढिशूम' की तैयारी कर रही हैं और हो सकता है कि उन्होंने प्रमोशन से बचने के लिए इसे ही एक बहाना बना लिया हो।

आतंकी याकूब मेमन के बचाव में सलमान खान, भड़के निकम