विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मसान' देखकर रिचा की एक्टिंग के कायल हुए केजरीवाल

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 26 Jul 2015 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 09:16 AM (IST)

कान्स फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही बटोर के लौटी रिचा चड्ढा की फिल्म 'मसान' को भारत में भी बेहद पसंद किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही बटोर के लौटी रिचा चड्ढा की फिल्म 'मसान' को भारत में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ बॉलीवुड हस्तियों और दर्शकों ने फिल्म को सराहा है बल्कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी फिल्म की तारीफ की है।

फिल्म रिव्यू : मसान (4 स्टार)

फिल्म देखने के बाद अरविंद, रिचा चड्ढा की एक्टिंग के कायल हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई है और रिचा की एक्टिंग शानदार है।

केजरीवाल की प्रशंसा से खुश रिचा ने भी ट्वीट के जवाब में कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि फिल्म उन्हें पसंद आई।

'मसान' में रिचा के अलावा संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज घेवन ने किया है।

कट्रीना अपनी खूबसूरती पर एक बार में खर्च कर देती हैं 20,000 रुपए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।