विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान को इसलिए 'दंगल' दिखाना चाहते हैं आमिर ख़ान!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 05:14 PM (IST)

'सुल्तान' के लिए सलमान ख़ान ने अखाड़े में कुश्ती लड़ने वाले रेस्लर का किरदार निभाया था, जिसके उन्होंने सिक्स पैक एब्स के बजाए पहलवानों जैसी फिज़ीक पर ज़ोर दिया था।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर ख़ान ने भले ही 'दंगल' में फिज़ीक बनाने के लिए सलमान ख़ान की सलाह को नज़रअंदाज़ किया हो, लेकिन दंगल के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले आमिर ये फ़िल्म 'सुल्तान' को ज़रूर दिखाना चाहते हैं।

आमिर का यह कहना है कि उनकी चाहत है वह 'दंगल' सलमान को ज़रूर दिखाएं। आमिर ने कहा कि वह हमेशा अपनी फ़िल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग और स्पेशल स्क्रीनिंग रखते हैं, तो इस बार भी रखेंगे। फोगट फ़ैमिली के लिए भी आमिर स्पेशल स्क्रीनिंग रखने जा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि 'दंगल' में आमिर महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं,जबकि गीता और बबीता फ़िल्म की कहानी का सेंट्रल किरदार हैं। साथ ही आमिर ने स्पष्ट किया है कि वो अपनी किसी भी फ़िल्म का प्रमोशन टीवी चैनल या किसी शो में नहीं करते। इसलिए वह इस बार भी किसी चैनल पर अपने शो का प्रमोशन करने नहीं जा रहे हैं।

वीडियो: किसी चमत्कार से कम नहीं थुल-थुल आमिर ख़ान का सिक्स पैक एब्स बनाना

आपको बता दें कि 'सुल्तान' के लिए सलमान ख़ान ने अखाड़े में कुश्ती लड़ने वाले रेस्लर का किरदार निभाया था, जिसके उन्होंने सिक्स पैक एब्स के बजाए पहलवानों जैसी फिज़ीक पर ज़ोर दिया था, जबकि 'दंगल' में आमिर सिक्स पैक एब्स वाले पहलवान के रोल में दिखाई देंगे। इसके पीछे आमिर के अपने तर्क हैं। 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।