विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी चमत्कार से कम नहीं 'थुल-थुल' आमिर ख़ान का सिक्स पैक एब्स बनाना, देखें वीडियो!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 11:22 AM (IST)

आमिर के इसी वेट ट्रांस्फॉर्मेशन का वीडियो इंटरनेट पर जारी किया गया है, जिसमें आमिर के डेडिकेशन को देखकर आप यही कहेंगे कि वो सही मायनों में वो जादूगर हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। दंगल में आमिर ख़ान ने जिस तरह से अपने वज़न के साथ एक्सपेरीमेंट किया है, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक ही फ़िल्म के लिए कुछ महीनों के अंतराल में वज़न को इतना बढ़ाना और फिर सिक्स पैक एब्स तक घटा लेना, सेहत के लिए भी हानिकारक है, मगर जब आमिर ख़ान हानिकारक बापू हों, तो ऐसे एक्पेरीमेंट वो ख़ुद पर करने से बाज़ नहीं आते।

आमिर के इसी वेट ट्रांस्फॉर्मेशन का वीडियो इंटरनेट पर जारी किया गया है, जिसमें आमिर के डेडिकेशन और महावीर फोगट बनने की तैयारियों को देखकर आप यही कहेंगे कि वो सही मायनों में मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं।

आमिर ख़ान ने वज़न घटाया तो ये हाल हुआ नन्हे आज़ाद का

वैसे इससे पहले आमिर ने ऐसा ही जादू गज़नी के लिए किया था, जब उन्होंने अपनी गज़नी फिज़ीक के लिए साल भर का समय जिम में डेडिकेट किया था, लेकिन उस वक़्त आमिर के सामने वज़न बढ़ाने की चुनौती नहीं थी, सिर्फ़ फिज़ीक को वेल टोंड करने के साथ एब्स में बिस्कुट बनाने थे।