विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा नहीं होता तो अक्षय कुमार होते आमिर की 'जो जीता वही सिकंदर' में

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 07:29 PM (IST)

इस बारे में शायद ही किसी को पता हो, कोरियोग्राफर फराह खान ने इस चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। फैंस अब तक आमिर खान और अक्षय कुमार को एक साथ फिल्मी पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, मगर यह उनके करियर के शुरुआती दौर में ही संभव हो जाता और वो फिल्म होती आमिर की 'जो जीता वही सिकंदर'। 1992 की इस सुपरहिट फिल्म में आमिर खान, आयशा जुल्का के साथ मामिक सिंह, दीपक तिजोरी और कुलभूषण खरबंदा अहम भूमिकाओं में थे। मामी फिल्म फेस्टिवल में पूरी टीम को मिलने का मौका मिला और सभी ने इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए।

इस दौरान ही कोरियोग्राफर फरहा खान ने अक्षय कुमार से जुड़ी इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने भी 'जो जीता वही सिंकदर' के लिए ऑडिशन दिया था। फराह के मुताबिक, कई एक्टर्स हैं जिन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। अक्षय ने भी ऑडिशन दिया था, वो भी आमिर के गार्डेन में।

आलिया भट्ट ने सुनाया जोक, शाहरुख को नहीं आया पसंद, देखें वीडियो

जब फराह यह बातें बता रही थीं, तभी आमिर ने बीच में टोकते हुए पूछ दिया कि किस रोल के लिए अक्षय ने ऑडिशन दिया था, इस पर उन्होंनेे जवाब दिया, 'तुम्हारा रोल नहीं था, बल्कि दीपक तिजोरी का।' इसके बाद आमिर ने फराह से पूछा कि तो आपने अक्षय को रिजेक्ट कर दिया? इस पर फराह ने कहा कि उन्होंने नहीं, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने। तो अगर उन्होंने रिजेक्ट नहीं किया होता तो 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर और अक्षय की जोड़ी नजर आ जाती।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।