विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट ने सुनाया जोक, शाहरुख को नहीं आया पसंद, देखें वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 03:17 PM (IST)

आलिया भट्ट के सेंस ऑफ ह्यूमर के आप कायल है या नहीं, ये तो नहीं पता। मगर शाहरुख खान तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'डियर जिंदगी' का दूसरा टीजर भी सामने आ गया है, जिसे देखकर आप मुस्कुरा उठेंगे। इसमें दोनों के इंट्रोडक्शन के साथ ही उनके बीच की हल्की-फुल्की नोंक-झोक दिखाई गई है, जो आपको गुदगुदा सकती है और इसमें ही आलिया एक जोक सुनाती दिखाई देती हैं जो शाहरुख को पसंद नहीं आती हैं। साथ ही वो आलिया को बेहतर जोक का सुझाव देते हैं।

अब आलिया ने ऐसा कौन सा जोक सुनाया जो शाहरुख को नहीं पसंद आया और उन्होंने आलिया को नसीहत भी दे डाली, इस बारे में जानने के लिए आपको 'डियर जिंदगी' का यह टीजर देखना पड़ेगा और इसकी गारंटी है कि आपको यह जरूर पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- 'शिवाय' की एक्ट्रेस ने कहा, मैं 49 साल की और अजय देवगन हैं...

आपको बता दें कि 'डियर जिंदगी' कायरा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म है, जो एक सिनेमेटोग्राफर है और परफेक्ट लाइफ की तलाश में है। कायरा का किरदार आलिया ने निभाया है, वहीं इस फिल्म में कुणाल कपूर, अंगद बेदी और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी हैं। दूसरे टीजर से पहले 'डियर जिंदगी' का एक नया पोस्टर भी लॉन्च किया गया, जो कि आपके सामने रहा। शाहरुख की प्राेडक्शन कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसे ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर से शादी के बाद मीरा राजपूत को है ये शिकायत