विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर से शादी के बाद मीरा राजपूत को है ये शिकायत

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 01:23 PM (IST)

शाहिद कपूर ने पिछले साल मीरा राजपूत से शादी की थी और अब तो दोनोंं एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत को बाहर जाना, घूमना-फिरना बहुत पसंद है, मगर अब वो पहले की तरह नहीं जा सकतीं क्योंकि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। शाहिद और मीरा ने पिछले साल जून में शादी की थी और हाल ही में दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन गए जिनका नाम उन्होंने मीशा रखा है।

शाहिद के मुताबिक, मीरा उन्हें वास्तविकता के और करीब ले आई हैं, जो कि शादी से पहले मिसिंग थी। शाहिद का कहना है, 'बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो मीरा मुझे बताती है। यह इतनी सामान्य सी चीजे हैं जिससे मैं अब भी जुड़ा हुआ महसूस करता हूं जैसा कि पहले था।' शाहिद 50 पर्सेंट भूल चुके थे, मगर मीरा उनकी जिंदगी ये सारी चीजें फिर से वापस ले आई हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं शाहिद कि वो उन पर गर्व करे

शाहिद ने यह भी बताया कि मीरा को आउटडोर पसंद है, मगर अब वो शिकायत करती है 'अब लोग मुझे पहचानते हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता।' आपको बता दें कि शाहिद मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर इतनी सारी खट्टी-मीठी बातें शेयर की। शाहिद ने यह भी बताया कि स्क्रिप्ट को लेकर वो मीरा से सुझाव भी लेते हैं। उनके मुताबिक, मीरा उनसे 13 साल छोटी हैं, मगर वो दर्शकों की समझ के बारे में उन्हें समझाती हैं।

यह भी पढ़ेें- अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की एक्ट्रेस ने खोला निजी जिंदगी से जुड़ा ये बड़ा राज