विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'फितूर' का पहला सॉन्‍ग भी रिलीज, दिल को पहुंचाएगा सुकून

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 01:49 PM (IST)

कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्‍माई गई अभिषेक कपूर की नई फिल्‍म 'फितूर' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई अभिषेक कपूर की नई फिल्म 'फितूर' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसके ट्रेलर की हर कोई सराहना कर रहा है। अब इस फिल्म का पहला सॉन्ग 'ये फितूर मेरा' भी रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही खूबसूरत और दिल को सुकून पहुंचाने वाला है।

VIDEO : श्रद्धा कपूर का ये हैरतअंगेज कारनामा देख रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि यह फिल्म 'फितूर' का टाइटल सॉन्ग है, जिसे पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं अमित त्रिवेदी ने इसका संगीत तैयार किया है। यू-ट्यूब पर इस सॉन्ग को अब तक करीब 14 लाख लोग पसंद कर चुके हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कट्रीना कैफ और तब्बू लीड रोल में नजर आएंगे। सभी का लुक बिल्कुल डिफरेंट है, जो दर्शकों को खासा आकर्षित करने वाला है।

'फितूर' का ट्रेलर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

ट्रेलर में आदित्य और कट्रीना के बीच की कैमेस्ट्री में कमाल की नजर आ रही है और इस फिल्म की टैगलाइन ही है 'ये इश्क नहीं आसां'। दोनों नूर और फिरदौस के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। उनका लुक भी कमाल का है। ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस के नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर बेस्ड है। पूरी फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है और यह 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है।