विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'फितूर' का ट्रेलर भी रिलीज, आदित्‍य-कट्रीना का इश्‍क नहीं होगा आसां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 05:51 PM (IST)

आदित्‍य रॉय कपूर और कट्रीना कैफ की फिल्‍म 'फितूर' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया और यह बहुत ही खूबसूरत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिषेक कपूर की नई फिल्म 'फितूर' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कट्रीना कैफ और तब्बू लीड रोल में नजर आएंगे। सभी का लुक बिल्कुल डिफरेंट है, जो दर्शकों को खासा आकर्षित करने वाला है। ट्रेलर में आदित्य और कट्रीना के बीच की कैमेस्ट्री में कमाल की नजर आ रही है और इस फिल्म की टैगलाइन ही है 'ये इश्क नहीं आसां'।

दोनों नूर और फिरदौस के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। उनका लुक भी कमाल का है। ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस के नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर बेस्ड है। पूरी फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है और यह 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

'फितूर' के नए पोस्टर्स रिलीज, बेहद आकर्षक लग रहें आदित्य, कट्रीना और तब्बू