विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रफ़ी विवाद पर विधु विनोद चोपड़ा ने ऐसा क्या कहा कि तिलमिला गए करण जौहर!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 02:00 PM (IST)

दरअसल, रफ़ी कै फ़ैंस और इंडस्ट्री के लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि करण जौहर फ़िल्मी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफ़ी पर किए गए कमेंट का काफी विरोध किया जा रहा है। कुछ फ़िल्ममेकर्स के साथ सिंगर्स भी करण से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में करण जौहर की पहली प्रतिक्रिया अब सामने आई है।

फ़िल्म में अनुष्का शर्मा के किरदार को एक जगह कहते हुए दिखाया गया है कि मोहम्मद रफ़ी गाता कहां था, वो तो रोता था। इस कमेंट ने रफ़ी साहब के परिवार और फ़ैंस को नाराज़ कर दिया है। उनके बेटे शाहिद रफ़ी ने करण जौहर से माफ़ी मांगने को कहा, तो बप्पी लाहिरी, सोनू निगम और उदित नारायण जैसे सिंगर्स ने इसकी कड़ी निंदा की। सोनू ने तो यहां तक कहा कि अगर आप अपने पिता पर किया गया मज़ाक़ बर्दाश्त कर सकते हैं, तो आप दूसरों के साथ भी कर सकते हैं।

दंगल की रिलीज़ से पहले होगी आमिर ख़ान की बेटी की शादी

इन सब विरोधों से करण जौहर की सेहत पर शायद कोई फ़र्क नहीं पड़ा, लेकिन जब फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने अपना कमेंट किया तो करण तिलमिला गए। विधु 'वेंटिलेटर' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, जहां मोहम्मद रफ़ी के अपमान से जुड़ा सवाल उनसे किया गया। इसक जवाब में विधु ने कहा- ''मैंने अभी तक फ़िल्म नहीं देखी है और देखने का कोई प्लान भी नहीं है। इसे देखने की मेरी इच्छा भी नहीं है।''

अरबाज़ ख़ान बनाएंगे इस पूर्व क्रिकेटर पर बायोपिक फ़िल्म

विधु का ये कमेंट करण को चुभ गया। उन्होंने इसके कुछ देर बाद ट्वीटर पर अपनी भड़ास निकाली। करण ने लिखा- ''फ़िल्ममेकर्स इवेंट्स में ग़ैरज़िम्मेदाराना प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं... सिंगर्स ख़ुद को अहमियत देने में मस्त हैं... असुरक्षाओं को छिपाने के लिए प्रेस रिलीज़ भेजी जा रही हैं। उफ...''

प्रियंका चोपड़ा से राइवलरी पर दीपिका पादुकोण ने दिया मज़ेदार जवाब

दरअसल, रफ़ी कै फ़ैंस और इंडस्ट्री के लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि करण जौहर फ़िल्मी फ़ैमिली से आते हैं, मगर इसके बावजूद रफ़ी के बारे में उनकी फ़िल्म में कमेंट किया गया। हालांकि करण ने अभी तक इस मामले में अपनी सफ़ाई नहीं दी है। वो सामने आएं तो शायद ये विवाद थम सकता है। जहां तक बॉक्स ऑफ़िस की बात है तो रिलीज़ के सात दिन में फ़िल्म 80 करोड़ से ज़्यादा जमा तक चुकी है।