विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा से 'राइवलरी' पर दीपिका पादुकोण ने दिया दिलचस्प जवाब!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 07:39 PM (IST)

दोनों एक्ट्रेसेज हॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार्स के साथ हॉलीवुड में करियर शुरू कर रही हैं। हालांकि प्रियंका इस मामले में दीपिका से कुछ क़दम आगे निकल गई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के करियर में भले ही काफी फ़र्क हो, लेकिन हॉलीवुड में दोनों एक्ट्रेसेज तकरीबन एक ही वक़्त में करियर शुरू कर रही हैं और इस 'राइवरली' पर दीपिका ने प्रियंका को लेकर दिलचस्प बात कही है।

दीपिका पादुकोण विन डीज़ल के साथ xXx: Return Of Xander Cage में फ़ीमेल लीड रोल निभा रही हैं, तो प्रियंका चोपड़ा ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक के साथ बेवॉच से हॉलीवुड फ़िल्मों में डेब्यू कर रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेज हॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार्स के साथ हॉलीवुड में करियर शुरू कर रही हैं। हालांकि प्रियंका इस मामले में दीपिका से कुछ क़दम आगे निकल गई हैं। वो अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज़ क्वांटिको के लिए भी वहां की इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। बॉलीवुड में दीपिका और प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था और उस वक़्त दोनों की राइवरली की ख़बरें गॉसिप गलियारों में छाई रही थीं। ऐसा लगा कि कहानी में दोनों के बीच जो कोल्ड वाइब्स थीं, वो रियल लाइफ़ में भी दूर नहीं हुईं।

शाहिद कपूर को पसंद नहीं डैड पंकज कपूर की ये आदत!

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से इस राइवलरी पर सवाल किया गया तो दीपिका ने बड़े सधे हुए अंदाज़ में जवाब दिया। दीपिका ने कहा- ''हम दोनों की शुरुआत काफी अलग रही है। मुझे याद है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था, तो मैं स्कूल में थी। मैं उनको कई सालों से जानती हूं और कुछ भी नहीं बदला है। हर किसी का रास्ता और यात्रा अलग होती है। वो अपने करियर से जो चाहती हैं वो मेरी चाहत से अलग होगा। ये समझे जाने और इसका सम्मान करने की ज़रूरत है।''