विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर को पसंद नहीं डैड पंकज कपूर की ये आदत!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:09 PM (IST)

पंकज ने शाहिद के पिता बनने पर उन्हें उलाहना भी दी, कि अब शाहिद को पता चलेगी कि औलाद को मिस करना क्या होता है।

News Article Hero Image

मुंबई। पंकज कपूर भले ही वेटरन एक्टर हों और उनकी अदाकारी के सभी क़ायल हों, लेकिन एक मामले में बेटे शाहिद कपूर अपने पिता के नक्शे-क़दम पर नहीं चलना चाहते।

हाल ही में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में ये बताया कि उन्हें अपने पिता की कौन सी बात पसंद नहीं आती और क्यों वो उन्हें फॉलो नहीं करना चाहते। शाहिद ने बताया कि उनके पिता पंकज कपूर थोड़ा सा हाइपर और बच्चों के लिए ओवर-प्रोटेक्टिव हैं, लेकिन वो अपनी बेटी मीशा के लिए ऐसा पिता नहीं बनना चाहते। शाहिद ने कहा कि उनके पिता बहुत अच्छे हैं। उनकी बहुत सी बातें शानदार हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो मैं अपनी बेटी के साथ नहीं दोहराना चाहता। वो मेरे साथ दोस्ते की तरह पेश आते हैं और उसी बात को मैं अपनाना चाहूंगा।

दिसंबर में रिलीज़ होगा कंगना रनौत की इस फ़िल्म का ट्रेलर

शाहिद हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। शाहिद बताते हैं कि वो अपने डैड पंकज कपूर को रोज़ कॉल करते हैं, मगर फिर भी उन्हें लगता है कि वो उनसे संपर्क नहीं करते। पंकज ने शाहिद के पिता बनने पर उन्हें उलाहना भी दी, कि अब शाहिद को पता चलेगी कि औलाद को मिस करना क्या होता है।

श्रद्धा कपूर इस काम के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बतातीं

शाहिद की फ़िल्म 'रंगून' अगले साल रिलीज़ होने वाली है, जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। जल्द ही वो इसका प्रमोशन शुरू करने वाले हैं।