विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीना मलिक करेंगी पुराने प्रेमी के साथ बोल्ड सीन

By Edited By:
Published: Tue, 03 Sep 2013 01:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2013 02:10 PM (IST)

वीना मलिक कब क्या करें कोई नहीं जानता है पर हां, इतना तो जरूर है कि उनकी हर फिल्म में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वीना मलिक कब क्या करें कोई नहीं जानता है पर हां, इतना तो जरूर है कि उनकी हर फिल्म में वो बोल्ड सीन जरूर करती हैं। इस बार अपनी आने वाली फिल्म 'सुपरमॉडल' में वो बोल्ड सीन तो जरूर करेंगी पर अपने पुराने प्रेमी अश्मित पटेल के साथ।

वीना और सनी में कॉमन है कंडोम

अब आप हैरान मत होइए यहां उसी अश्मित पटेल की बात हो रही है जिसे कुछ दिनों पहले वीना मलिक ने पहचानने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वो किसी अश्मित पटेल के नाम के व्यक्ति को नहीं जानती हैं। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है और फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है।

वीना मलिक को मिले 137 किस

कहा जाता है कि बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए एक अभिनेत्री सारी सीमाएं तोड़ देती है और वो फिल्म में वैसे ही दिखने की कोशिश करती है जैसा निर्देशक चाहता है। वीना मलिक भी बॉलीवुड के इसी चलन पर चलने की तैयारी कर रही हैं।

फिल्म 'सुपरमॉडल' में वीना मलिक एक बार फिर से न्यूड और बोल्ड सीन करने को तैयार हैं। दरअसल निर्देशक-निर्माता नवीन बत्रा वीना मलिक के साथ फिल्म 'सुपरमॉडल' में काम करना चाहते थे इसलिए उन्होंने वीना को कहा कि फिल्म की कहानी के लिए उन्हें 9 किलोग्राम वजन घटाना होगा। वीना मलिक का वजन 56 किलोग्राम था और उन्होंने इस वजन को घटाकर 46 किलोग्राम कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर