विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीना और सनी में कॉमन है कंडोम

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2013 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2013 02:11 PM (IST)

आजकल सनी लियोन और वीना मलिक में बराबरी की टक्कर है। इमरान हाशमी की नयी हीरोइन सनी लियोन और अस्मित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आजकल सनी लियोन और वीना मलिक में बराबरी की टक्कर है। इमरान हाशमी की नयी हीरोइन सनी लियोन और अस्मित पटेल की एक्स गर्लफ्रेंड वीना मलिक दोनों एक्ट्रेस इन दिनों कंडोम बेचने में जुटी हुई हैं।

कुछ दिन पहले वीना मलिक ने कहा था कि वो सनी लियोन जैसी नहीं है, ऐसा कह कर वो अपने को बेहतर साबित करने की कोशिश कर रही थीं। अब हम ये तो नहीं कह सकते कि दोनों में कौन बेहतर है, ये हमारा काम भी नहीं है, लेकिन इन दोनों एक्ट्रेसेज के आजकल के काम खुद ही इन्हें एक ही कैटेगरी या स्टैंडर्ड में ला कर खड़ा कर रहे हैं।

पढे़ : वीना ने किया कंडोम बांटकर फिल्म प्रमोशन

जानिए, वीना को आता हैं चार भाषाओं में गाली देना

एक ओर सनी लियोन की ख्वाहिश है कि वो सलमान, शाहरुख जैसे एक्टर के साथ काम करें वहीं वीना का कहना है कि अस्मित पटेल जैसे मामूली एक्टर के साथ उनका कोई लेना देना नहीं बिग बॉस की बात वहीं खत्म समझी जाए। गौरतलब है कि बिग बॉस रियेल्टी शो में वीना और अस्मित की क्लोजनेस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वीना की फिल्म जिंदगी 50 50 में वो एक प्रॉस्टीट्यूट के करेक्टर में नजर आएंगी वहीं सनी, इमरान हाशमी की भट्ट कैंप में कमबैक फिल्म में उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं।

वीना ने साधा सनी पर सीधा वार

सबसे ज्यादा कामन चीज दोनों एक्ट्रेसेज के बीच कंडोम बन गए हैं जी हां अपनी फिल्म जिंदगी 50 50 के लिए जहां वीना मलिक रेड लाइट एरिया कमाठी पुरा में प्रॉस्टीट्यूटस को कंडोम बांटने पहुंच गयीं। वहीं दूसरी साइड में सनी लियोन ने अपने नए एड की फोटो ट्विटर अपलोड की है, इस एड में वो कंडोम बेचती नजर आएंगी। तो हुआ ना दोनों का कंडोम कनेक्शन एक जैसा फिर क्या फर्क है दोनों में।

आई नेक्सट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर