विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेड लाइट एरिया में जाकर वीना ने किया फिल्म का प्रमोशन

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 03:58 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2013 02:54 PM (IST)

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक आजकल अपनी आने वाली फिल्म जिंदगी 50-50 के प्रमोशन में जुटी हैं। वीना मलिक हर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक आजकल अपनी आने वाली फिल्म जिंदगी 50-50 के प्रमोशन में जुटी हैं। वीना मलिक हर काम अलग तरीके से करने में विश्वास करती हैं। अपनी फिल्म का प्रमोशन भी वो अलग अंदाज में करती दिख रही हैं।

बिग बॉस से चर्चाओं में आई वीना इस फिल्म में प्रॉस्टिट्यूट का रोल निभा रही हैं। गौरतलब है वीना मलिक और राजन वर्मा इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में जा पहुंचे जो कि एक रेड लाइट एरिया है। वीना मलिक कमाठीपुरा के सेक्स वर्करों से मिली और उन्होंने सेक्स वर्करों को कंडोम भी बांटें।

वीना ने इस मौके पर डेनिम जींस की शाट्स और जैकेट के साथ लाल रंग का टॉप पहना था। वह इस दौरान काफी हॉट लग रही थी। वीना मलिक ने बताया मुझे शॉट बिकनी पहनकर शूटिंग करना बेहद पसंद है। वीना ने यह भी बताया कि इस फिल्म की कहानी सच्ची कहानी है। यह एक लड़की की सच्ची कहानी है। मैं माधुरी को शुक्रिया करना चाहती हूं, जिसका मैं किरदार निभा रही हूं।

वीना ने यह भी कहा, मैं भारत में राजनीति में आना चाहूंगी। यह हैरतअंगेज मुल्क है। मैं यह के लोगों से बहुत जुड़ाव महसूस करती हूं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर